
हापुड़: गर्मी में हाफे ट्रांसफार्मर, ठंडा करने के लिए लगाए बड़े-बड़े कूलर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बढ़ता तापमान लोगों के लिए आफत बना हुआ है। बढ़ते तापमान के आगे ट्रांसफार्मर भी गरम हो रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर आदि की व्यवस्था की गई है जिससे गर्मी के प्रकोप से विद्युत विभाग की इस मशीन को सुरक्षित बचाया जा सके और लोगों तक सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति पहुंचाई जा सके।
हापुड़ का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। लू के थपेड़ों से लोग बेहद परेशान हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर भी हांफ रहे हैं जिन्हें ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए हैं। हापुड़ के आनंद विहार स्थित बिजली घर पर ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























