
👁 13 views Views
हापुड, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के खैरपुर रोड पर स्थित बंद पड़ी गत्ता फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की लपटे दूर से देखी जा सकती थी। झाड़ियां में भी इस दौरान आग लगी। दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
खैरपुर रोड पर एक गत्ता फैक्ट्री बंद पड़ी है जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
























