
हापुड़ की बेटियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयपुर में किया कमाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजस्थान के जयपुर स्थित राजस्थान पत्रिका इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार जीत दर्ज कर कई मुकाबलों में विजय हासिल की।
डबल्स मुकाबले में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी निधि शिशोदिया एवं गायत्री शाह की जोड़ी ने पहले गुजरात को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उसके बाद हिमाचल प्रदेश को 7 अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं ओपन सिंगल वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति कुमारी ने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ियों को हराते हुए 9 अंकों से शानदार जीत दर्ज की।
सीनियर वर्ग सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मिली कुमारी ने फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी को 21-17 के स्कोर से हराकर 4 अंकों से विजय प्राप्त की।
इसके अलावा जूनियर वर्ग सिंगल बैडमिंटन में ऊषा ने हरियाणा एवं गुजरात की खिलाड़ी को 5 अंकों से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश की बालिकाओं ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जनपद एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया। कोच सौरभ तोमर ने बताया कि खिलाड़ियों ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर यह सफलता हासिल की है तथा अब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा सभी खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























