
👁 23 views Views
रेलवे ट्रैक पार करते समय गोवंश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास एक गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे जिन्होंने मृत गाय को रेलवे लाइन से हटकर उसको गड्ढा खुदवा कर उसमें दबाया।
मामला सोमवार का है जब एक गोवंश रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। गाय की मौत से गौ प्रेमी तुरंत मौके पर पहुंचे जिन्होंने मृत गाय के शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस दौरान आकाश बैनीवाल, रोहन, अनुज, सुमित, गौरव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























