
👁 51 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में सोमवार को आठ वाहनों की नीलामी हुई जिसमे सर्वाधिक बोली तीन लाख 85 हजार रुपए लगाई गई। अधिकारियों की मौजूदगी में नियम अनुसार वाहन नीलाम हुए।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में आठ वाहनों की नीलामी हुई जिसमें 30 लाइसेंस धारी कबाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें सार्वजनिक बोली लगाई गई। सबसे अधिक बोली लोनी के बोलीदाता ने लगाई जो 3,85000 तक गई। इन आठ वाहनों में पांच मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर व दो मिनी बस शामिल हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी परवीन कुमार, SSI थाना बाबूगढ़ आदि मौजूद रहे।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926
























