
👁 14 views Views
बिहार से देहरादून जा रहा ट्रक गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का हाल जाना।
एक ट्रक बिहार से देहरादून जा रहा था। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के माधापुर के पास पहुंचा तो चालक ने अचानक ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकाला और ट्रक को सीधा कराया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
99 मिनी मॉल से खरीदें हर माल 99/- रूपए में: 8191820867

























