
Vector illustration of a bus driver.
दो नए ग्रामीण रूटों पर इस हफ्ते से शुरू होगा बसों का संचालन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ग्रामीण मार्गों पर भी बसों का संचालन होगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत जनपद के 17 ग्रामीण रूटों पर निजी बसों का संचालन किया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले लोगों को भी कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर आसान होगा। दो नए ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने की भी उम्मीद है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि इस हफ्ते में ही बाड़ली-आरिफपुर-सरावनी- कोटा हरनाथपुर-अटूटा, सूदना-रजपुरा-टियाला-असौड़ा होते हुए हापुड़ तक बस का संचालन शुरू हो जाएगा जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























