
गर्मी ने दिखाए अपने तेवर, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को जनपद का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी करने की वजह से सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग मजबूरी में घरों के बाहर निकले। संभावना है कि इस हफ्ते लू चलेंगी। ऐसे में चिकित्सकों ने भी सावधानी बरतनी की सलाह दी है।
तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। लू के थपेड़ों से शहर वासी परेशान हैं। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। गर्मी इस कदर है कि पंखे, कूलर में भी पसीना छूट रहा है। रविवार को इस सीजन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो 42 डिग्री रहा। अभी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























