
👁 36 views Views
कार मालिक को भेजा ₹1000 का स्कूटी का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला राजीव विहार के रहने वाले उमेश कुमार की गाड़ी का ₹1000 का चालान काटा गया है। अचंभे की बात यह है कि चालान में कार के फोटो की जगह स्कूटी का फोटो लगाया है जिस पर तीन लोग बैठे हुए हैं। यह चालान गौतमबुद्ध नगर में काटा गया है। पीडीत का आरोप है कि उनकी कार का नंबर इस्तेमाल कर गलत तरीके से स्कूटी पर लगाया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225


























