
रालोद के दो नेताओं में तकरार
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल जनपद हापुड़ के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान चल रहे स्वागत समारोह को लेकर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी और मंच संचालक रालोद के वरिष्ठ नेता शिवकुमार त्यागी के मध्य हुई तकरार पत्रकारों के कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तकरार के दौरान एक अन्य व्यक्ति दोनों को शांत रहने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहा है। स्वागत समारोह के दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री अनिल कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हापुड़ पहुंचने पर रालोद के प्रदेश संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी व उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्र अनिल कुमार का रालोद के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























