
नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर में नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर चाकू और छुरी से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित पक्ष के इरफान खान ने बताया कि उनका छोटा भाई अमजद खान शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा कर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने गाली गलौज की और विरोध करने पर चाकू-छुरी से हमला कर दिया। हमले में अमज़द खान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। झगड़े की आवाज सुनकर बचाने के लिए पहुंचे अब्दुल, अबूजर, जफरुद्दीन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान अब्दुल के हाथ की हड्डी टूट गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























