
दो पक्षों में हुई मारपीट में कई घायल, पांच हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित गांव मुरादपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान एक युवक पर चाकू से वार किया गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
गांव निवासी युसूफ व बाबू के पुत्र के साले फरदीन में शनिवार की शाम विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। झगड़े की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र होकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे जिससे क्षेत्रवासी में दहशत की स्थिति बन गई। मारपीट में फरदीन, टोनी, युसूफ समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























