
पालतू कुत्ते के काटने का विरोध करने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर पिटाई कर उसे घायल करने का आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ के मोहल्ला आहाता बस्ती राम निवासी इतवारी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला गौरव अक्सर उसके साथ अभद्रता व गाली-गलौज करता है। महिला का आरोप है है कि 18 अप्रैल को गौरव के पालतू कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया था। जब उन्होंने शिकायत की तो आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























