
सावधान: ऑनलाइन ट्रेडिंग कराने के नाम पर 20 हजार रुपए हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों के साथ ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर ठगों ने अब ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹20,000 की ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ निवासी ललित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनके पास एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेडिंग से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने ट्रेडिंग शुरू कराने के नाम पर ₹20,000 जमा करने की बात कही। वह आरोपी के झांसे में आ गए और बताए माध्यम से ₹20,000 भेज दिए। ललित ने बताया कि रकम भेजने के कुछ देर बाद ही आरोपी का मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























