
हापुड़ निवासी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज करने वाली महिला ने लखनऊ में की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी युवक से शादी के बाद हुए विवाद के पश्चात पिछले करीब तीन वर्षों से लखनऊ स्थित अपने मायके में रह रही महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को महिला की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। लखनऊ के थाना निगोहा पुलिस ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद है। मामले की हर बिंदु पर जांच जारी है।
हापुड़ निवासी विक्रांत भारतीय सेना में कार्यरत हैं जिनकी शादी करीब पांच साल पहले लखनऊ के निगोहा क्षेत्र के गांव कांटा करोदी निवासी 29 वर्षीय अमीषा यादव के साथ हुई थी। 5 साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद के बाद से वह करीब 3 वर्षों से अपने मायके में रह रही थी जिसने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























