
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने गांव शेखपुर खिचरा स्थित फैक्ट्री में हुई चोरी का अल्प समय में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने सात स्टील प्लेट, दो अवैध चाकू, घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गालंद नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरिफ पुत्र आकिल निवासी निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद और जैद पुत्र सलीम निवासी गांव शेखपुरा खिचरा थाना धौलाना को गिरफ्तार किया है।
























