हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टैंपो अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गया। टैंपो की रफ्तार इतनी थी कि वो खंबे से लगकर सीधा खड़ा हो गया। हादसा चंडी मंदिर पिलखुवा के पास का है जहां दिल्ली से हापुड़ की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार टैंपो सड़क किनारे लगे खंबे से टकरा गया और सीधा खड़ा हो गया। इस दौरान ड्राइवर की साइड नीचे की ओर झुक गई। वहीं टैंपो ने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। टैंपो में तीन लोग सवार थे जिनमें से एक भाग गया और दो को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें से एक के हाथों में मामूली चोटे आई हैं। इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई।
लॉकडाउन में सीसीटीवी से रखें अपनी दुकान, शोरुम पर नज़र, अभी कॉल करें:
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352





























