
युवक के साथ कुकर्म करने के मामले में तीन गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने एक युवक के साथ कुकर्म किया। पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत सहयोग करने वाले दो अन्य आरोपियों पर भी मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र, उसका सहयोग करने वाले जीशान व अनुज को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके बेटे के साथ 55 वर्षीय राजेंद्र ने 28 अप्रैल की रात को कुकर्म किया। घटना में जीशान और अनुज ने राजेंद्र का साथ दिया। पीड़ित ने जब परिजनों को आप बीती बताई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867

























