
जैन भक्तो ने तीर्थकर शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढाया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन धर्म के 16 वे तीर्थकर भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर शुक्रवार प्रातःकाल श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन भक्तो ने निर्वाण लाडू चढाया तथा भगवान शान्तिनाथ विधान मंडल पाठ का आयोजन हुआ।
विधान पाठ को हस्तिनापुर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य पारस जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया और कहा कि भगवान शान्तिनाथ जैन धर्म के 16 वे तीर्थकर हुए हैं जैन धर्म मे 24 तीर्थकर हुए हैं।शान्तिनाथ विधान पाठ मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र होता है तथा हमारे पापो तथा मानसिक व शारीरिक रोगो का क्षय होता है घर मे समृद्धि आती है। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मधु जैन, मंजू जैन, स्नेह जैन, कविता जैन, सपना जैन, सुषमा जैन, सीता जैन, शकुन्तला जैन, नीलम जैन, ममता जैन, सुनीता जैन, प्ररेणा जैन, विनोद बाला जैन, नेहा जैन, अलका जैन, प्रतिभा जैन, अर्चना जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, विकास जैन, नितिन जैन आदि उपस्थित हुए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























