
पी0एम0 केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कोविड–19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को भारत सरकार द्वारा 10 लाख रूपये 23 वर्ष पूर्ण होने पर देने का प्रावधान के तहत जिलाधिकारी ने प्रदान किया चेक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा पी0एम0 केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कोविड–19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को उक्त योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा 10 लाख रूपये 23 वर्ष पूर्ण होने पर देने का प्रावधान है उपरोक्त के अन्तर्गत जनपद हापुड़ में ऐसे 11 बच्चों को चिन्हित किये गये थे जिसमें खुशी चौहान पुत्री स्व0 पंकज चौहान को जिलाधिकारी महोदया द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उक्त बालिका को दी गयी धनराशि का अपने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये उचित उपयोग करने का निर्देश दिया । चैक वितरण करते समय श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी, स्मिता सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, मनीष द्विवेदी संरक्षण अधिकारी आदि अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























