
पुलिस ने फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र का निरीक्षण किया। संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी लोग नियमों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान ना दें।
बाबूगढ़ पुलिस बुधवार की रात क्षेत्र में उतरी जहां उसने फुट पेट्रोलिंग की। बाबूगढ़ के मेन चौराहा, संपर्क मार्ग, हाईवे, मुख्य मार्ग पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने पैदल गश्त की और वाहनों की चेकिंग भी की। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जरूरी सुझाव मांगे। साथ ही लोगों से अपील की कि प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को सड़क की ओर जरूर रखें जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























