
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव नंगोला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के मकान पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में बेहद गुस्सा है जिन्होंने गुरुवार को जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। सपाईयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया और पुलिसकर्मी पुतला लेकर भाग खड़े हुए।
आपको बता दें कि सपा के जिला उपाध्यक्ष के मकान पर हुई कार्रवाई से सपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में बेहद गुस्सा है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गुरुवार को कार्यालय पर एकत्र हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की और अपना गुस्सा जाहिर किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पुतला छीन लिया और पुतला फूंकने की योजना को नाकाम कर दिया।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867

























