
सपा नेता ने सपा सरकार के दौरान किया था तालाब की भूमि पर कब्जा
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):एक सरकारी प्रैस नोट के अनुसार हापुड तहसील के ग्राम अमीपुर नंगौला में खसरा संख्या 115 जिसका रकबा 0.0880है० है, जो जोहड़ (श्रेणी 6-1) की भूमि के रूप में राजस्व अभिलेखों में अंकित है। जिस पर अययूब पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम अमीपुर नंगौला का अवैध कब्जा पाया गया, जिसे तत्कालीन तहसीलदार न्यायिक हापुड के आदेश दिनांक 29-11-2014 के द्वारा बेदखली एवं जुर्माने के आदेश पारित किये गये। जिसके विरूद्ध न्यायालय जिलाधिकारी हापुड में भी निगरानी योजित की गयी। तत्कालीन जिलाधिकारी हापुड के आदेश दिनांक 27-04-2015 के द्वारा निगरानी निरस्त की गयी। अवैध अतिचारी को अवैध कब्जा हटाये जाने समय-समय पर नोटिस नोटिस भी निर्गत किये गये। जैसे दिनांक 26-12-2025, दिनांक 10-02-2026, परन्तु इनके द्वारा अवैध कब्जा नही हटाया गया। इसके अतिरिक्त अवैध अतिचारी का एक मकान ओर भी ग्राम में स्थित है जिसमें यह निवास करते है। उक्त के कम में बुधवार दिनांक 13-05-2026 को प्रातः 09:00बजे अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) हापुड तथा अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ की अध्यक्षता में राजस्व टीम एवं पुलिस बल के माध्यम से अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। उक्त कार्य प्रातः 11:50 बजे तक समाप्त करा लिया गया।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926
























