
हापुड़: गुरुवार व शुक्रवार को छह हजार घरों की विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत वितरण उपखंड प्रथम टाउन हॉल हापुड़ के उपखंड अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बिजनेस प्लान के अंतर्गत 14 मई व 15 मई को छह हजार घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इन दो दिवसों में सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रतिदिन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दिल्ली रोड हापुड़ से पोषित पोशक नंबर-6 पर पेड़ों की कटाई, छंटाई का कार्य किया जाएगा। पोशाक-6 से मोहल्ला मोती कॉलोनी, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी, निवाजीपुरा, मेहताबगढ़ी, तगासराय, आवास विकास गली नंबर 5 और 7 मजीद पुरा आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 6000 उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























