
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव नंगोला में तालाब की भूमि पर बनी सपा नेता अयूब सिद्दीकी की कोठी पर कार्रवाई के दौरान सपाई भड़क गए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरने पर बैठ गए जिन्हें पुलिस ने खदेड़ा। इस दौरान पुलिस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि तालाब की भूमि पर 42 मकान अवैध रूप से बने हुए हैं जिन्हें प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। ऐसे में बुधवार को बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी गांव नंगोला पहुंचे और उन्होंने तालाब की भूमि पर बनी सपा नेता की कोठी पर बुलडोजर से कार्रवाई शुरू की। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध कर जमकर हंगामा किया जो धरने पर बैठ गए। कुछ तो सड़क पर लेट कर विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ा और हिरासत में लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























