
कंपनी के बाहर से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले बुलंद है। वाहन चोरों ने क्षेत्र के गांव चितौली गेट नंबर एक स्थित एक कंपनी के बाहर खड़ी एक बाइक को चुरा लिया और फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित जब बाहर आया तो उसे बाइक चोरी का पता चला जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सरावा निवासी अविनाश ने बताया कि 2 अप्रैल को वह गांव चितौली गेट नंबर-1 पर स्थित इंडिया एलीवेटर कंपनी में काम करने गया था। दोपहर करीब 1:00 बजे वह खाना खाने के लिए कंपनी के बाहर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसने बाइक को आसपास काफी तलाश था लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























