
👁 21 views Views
भारतीय किसान यूनियन ने एकलव्य सिंह सहारा को सौंपी एनसीआर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन ने एकलव्य सिंह सहारा पुत्र अमरजीत सिंह सहारा निवासी सराय चांद खां हापुड़ को संगठन का युवा एनसीआर अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश बनाया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि वह संगठन की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। इस अवसर पर एकलव्य सिंह सहारा ने सभी का आभार जताया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























