
आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने हेतु सिर दर्दी खत्म, आधार सेवा केंद्र शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने वाले लोगों के लिए एक राहत की खबर है। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है। इस केंद्र पर प्रतिदिन 300 आधार कार्ड आवेदकों की समस्याओं को दूर किया जा सकेगा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।
आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों को हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित प्रमुख डाकघर में लंबी कतार का सामना करना पड़ता है। साथ ही बैंक शाखाओं में भी आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइन नजर आती हैं। अब आधार सेवा केंद्र शुरू हो चुका है जो हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा केंद्र की शुरुआत की गई है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























