
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की धौलाना-मसूरी रोड पर स्थित गांव देहरा में एक कैप्सूल ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। ऑटो में सवार छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिनमें से तीन को रेफर कर दिया है।
शेखपुर खिचरा की 28 वर्षीय आरती, हुसैनपुर गुलावठी की 40 वर्ष सलमा, देहरा धौलाना की 52 वर्षीय नफीसा, हुसैनपुर गुलावठी की 25 वर्षीय गुलअफशा, देहरा धौलाना की 56 वर्षीय मुनीजा और हुसैनपुर गुलावठी की 35 वर्षीय शबाना ऑटो में सवार होकर कहीं जा रही थी। जैसे ही ऑटो बिस्कुट फैक्ट्री के पास पहुंचा तो अचानक सामने से आ रहे कैप्सूल ट्रक से ऑटो की भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। तीन को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867

























