
👁 17 views Views
साइबर ठगी का शिकार हुई पीड़िता को ₹10,000 वापस कराए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के कस्बा धौलाना पायल साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर सेल द्वारा यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी की शिकार हुई पीड़िता को ₹10,000 रुपए की शत-प्रतिशत राशि वापस कराई। इस दौरान साइबर सेल का धन्यवाद किया और भूरी-भूरी प्रशंसा की। धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना की रहने वाली पीड़िता पायल ने बताया कि खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने पर उसने तुरंत साइबर सेल को सूचित किया। इसके बाद साइबर सेल ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता के रुपए वापस कराए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























