
एक बाइक पर सवार पांच ने की स्टंटबाजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं मंदिर के सामने बाइक सवारों ने स्टंट किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं ने इस स्टंटबाजी का विरोध किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार पांच ने स्टंट किया जिनमें से एक बाइक सवार तो खड़ा होकर स्टंट कर रहा है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर हादसा भी हो सकता था। लोगों ने इस तरह की स्टंटबाजी पर अंकुश लगाने की मांग की है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि एक बाइक पर सवार पांच ने स्टंट किया और ध्वनि प्रदूषण भी किया। बाइक के मोडिफाइड साइलेंसर से बाइक को बेढंगे तरीके से मंदिर के पास दौड़ाया। श्रद्धालुओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225

























