
नामी कंपनी में युवक बना सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 36 लाख का वार्षिक पैकेज
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ धौलाना निवासी डॉ. सरफराज के पुत्र मोहम्मद शोयब ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी दसवीं और इंटरमीडिएट की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद से पूरी की। प्रारंभ से ही वे पढ़ाई और तकनीकी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु स्थित देश के प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्था तिरुचिरापल्ली से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। अब उनका चयन नामी कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर हुआ है, जहां उन्हें 36 लाख रुपये वार्षिक का आकर्षक पैकेज मिला है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मोहम्मद शोएब ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण को दिया। शिक्षकों और साथियों के अनुसार, उन्होंने हमेशा नई तकनीकों को सीखने और नवाचार पर ध्यान दिया। उनकी यह सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों से निकलने वाले छात्र भारतीय आईटी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं, और मोहम्मद शोएब की यह उपलब्धि उसी दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। परिजनों और सामाजिक एवं क्षेत्र के लोगों ने मेधावी छात्र शोएब को मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर डॉ समसूदीन,नसीम अहमद, डॉ मोहम्मद लईक, मोहम्मद युनुस, बुनदू खान, नदीम, राशिद, डॉ सरफराज, हाजी आबिद दादरी, जाकिर शाह अब्बासी, युनुस अब्बासी, मोमिन अब्बासी, शाह आलम अब्बासी, डॉ शमीम आलम, अतीक अहमद प्रधान धौलाना,अली मोहम्मद अब्बासी, ।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























