
कॉलेज में घुसकर अभद्रता व गाली-गलौज करने के मामले में मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नान में स्थित रूद्रा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में एक युवक ने साथियों के संग कॉलेज में घुसकर अभद्रता की। प्राचार्य ने युवक और उसके साथियों पर कॉलेज में घुसकर अभद्रता करने, धमकी देने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्राचार्या पूनम नागर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर कॉलेज में शिक्षक कार्य चल रहा था। तभी अनुराग मावी अपने तीन साथियों को लेकर जबरन कॉलेज परिसर में घुस आया और सुरक्षाकर्मी, चपरासी व अध्यापकों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























