
हापुड़: टोंटी चोर डिलीवरी बॉय ने चुराई टोंटी, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अब टोटी चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। लोगों की सेवा के उद्देश्य और उन्हें गर्मी में राहत दिलाने हेतु हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अच्छेजा पुल पर श्री बालाजी मंदिर दिव्या बालाजी धाम गंगा यमुना सिद्ध पीठ हापुड़ द्वारा ठंडे पानी के प्याऊ की व्यवस्था की गई लेकिन एक टोटी चोर ने प्याऊ की टोटी चुरा ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मंदिर ने लोगों की सेवा के उद्देश्य से ठंडे पानी के प्याऊ की व्यवस्था की। ऐसे में एक नामी कंपनी के डिलीवरी बॉय की नजर प्याऊ की टोटी पर पड़ गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि यह मामला 11 मई की तड़के 1:20 का है। जब बाइक सवार डिलीवरी बॉय प्याऊ के पास पहुंचा। पहले उसने पानी की बोतल निकाल कर ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझाई और मौका देखकर एक टोंटी चुरा ली और फरार हो गया। टोंटी चोर के मन में लालच आया जो पुन: वापस लौटा और उसने अन्य टोटी को चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी। टोंटी चोर भले ही किसी व्यक्ति की निगाह में ना आया लेकिन कैमरे ने उसे कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























