
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में कार्रवाई करते हुए धौलाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जाहिद पुत्र अमीन, मेहताब पुत्र हुसैन और नौशेर पुत्र नूर मोहम्मद निवासीगण ग्राम देहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को देहरा झाल कच्ची नहर पटरी पीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पांच संदिग्धों भी हिरासत में लिया है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ नामजद समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























