
Ganga Expressway पर हुए सड़क हादसे में मां, आठ महीने के बेटे समेत तीन की मौत
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित #GangaExpressway में बीती रात हुए सड़क हादसे में दो महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह, सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मामला शनिवार की देर रात करीब 12:15 बजे के आसपास का है जब जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव सकतीया सिंगवाली से एक कैंटर पंजाब के लुधियाना जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के जखेड़ा रहमतपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो कैंटर डिवाइडर से टकरा गया जिसके कारण वह पलट गया। केंटर में बरेली के गांव सकतीया सिंगवाली निवासी 35 वर्षीय लालाराम पुत्र श्यामलाल, जनपद हरदोई के थाना मल्लभा के मांझगांओं निवासी 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र छोटेलाल, अभिषेक की पत्नी 28 वर्षीय श्रीदेवी, अभिषेक का 8 महीने का बेटा अभिजीत, लाला राम की 32 वर्षीय सावित्री देवी सवार थे।
सड़क हादसा इतना भयानक था कि श्रीदेवी, सावित्री देवी और अभिजीत की दर्दनाक मौत हो गई जबकि लालाराम और अभिषेक घायल हो गए। कैंटर में एक ट्रैक्टर व स्प्लेंडर बाइक भी थी। हादसे में चीख पुकार मच गई। कैंटर सड़क पर पलट गया जिसके बाद पुलिस ने उसे साइड कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























