
👁 8 views Views
ट्यूबवेल से युवक की बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी मार्ग स्थित एक ट्यूबवैल पर पानी पीने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने युवक की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गोंदी निवासी मोहम्मद शादाब ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पांच मई को वह बाइक पर सवार होकर हापुड़ तहसील से घर लौट रहा था। गोंदी मार्ग पर पहुंचने पर उसने अपनी बाइक खड़ी की और पास में ट्यूबवैल पर पानी पीने के लिए चल गया। पानी पीने के बाद लौटने पर उसकी बाइक यहां नहीं थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























