
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में मडर्स-डे एवं क्रांति दिवस कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में मडर्स-डे एवं क्रांति दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता, नृत्य एवं गीतों के माध्यम से माँ के महत्व को दर्शाया। विद्यार्थियों ने “माँ” के त्याग, स्नेह और प्रेरणा को अपने शब्दों और प्रस्तुतियों के जरिए भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं रेखा एवं शिवानी त्यागी ने मातृ दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने वीर सपूतों के साहस, त्याग एवं संघर्ष से बच्चों को अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “माँ बच्चे की पहली गुरु होती है और उसके संस्कारों की नींव माँ ही रखती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी माताओं का सम्मान करने और उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहने का संदेश दिया साथ ही राष्ट्र की एकता , देश भक्ति और सेवा को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।”
इस अवसर पर विशेष गतिविधियों जैसे कार्ड मेकिंग, ड्राइंग प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता को बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम सभी के लिए भावनात्मक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षको का पूर्ण सहयोग रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























