
अऩियंत्रित होकर पलटा कैंटर, ई रिक्शा चपेट में आई
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के देहात व बाबूगढ़ क्षेत्र के बीच स्थित काली नदी के पुल पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान एक तरफ का यातायात बंद हो गया वहीं कैंटर की चपेट में एक ई रिक्शा भी आकर दब गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसने यातायात व्यवस्था को संभाला और क्रेन की सहायता से कैंटर को हटाने का प्रयास शुरु किया।
मामला शनिवार का है जब एक कैंटर हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहा था जैसे ही वह काली नदी पुल पर पहुंचा तो कैंटर का नियंत्रण खो गया जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ईऱिक्शा भी कैंटर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर यातायात प्रभारी नरेश कुमार बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरु की। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























