
गढ़: महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में महाराणा प्रताप जयंती पर रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गढ़ पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों से यह रैली निकाली गई। महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ यात्रा की शुरुआत हुई।
महाराणा जयंती के अवसर पर शनिवार को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के विभिन्न क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया गया जो क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे जिनकी मौजूदगी में नियमों का पालन कर रैली निकाली गई।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























