
तीन बोगस फर्मों से खरीद-फ्रॉख्त कर 1.21 लाख का चूना लगाने वाली फर्म पर कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पोपाई में कूड़ा उठाने की गाड़ी बनाने वाली फर्म ने तीन बोगस फर्मों से खरीद-, फ्रॉख्त की जिसकी वजह से विभाग को एक करोड़ 21 लाख रुपए का चूना लग गया। गड़बड़ी का पता चलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर 43 लाख रुपए जमा कराए। फिलहाल फर्म के दस्तावेजों, अभिलेखों की जांच जारी है।
जीएसटी विभाग के खंड एक में पंजीकृत एच.ए. एंटरप्राइजेज द्वारा कूड़ा गाड़ी निर्माण का कार्य किया जाता है। फर्म द्वारा विभिन्न फर्मो से लोहा, स्टील आदि सामग्री की खरीद कर कूड़ा गाड़ी का निर्माण किया जाता है। एसआईबी टीम ने बीफा रिपोर्ट के आधार पर पोर्टल द्वारा एनालिसिस के दौरान जांच की जिसमे बोगस फर्म से खरीद का मामला प्रकाश में आया तो पता चला कि फर्म द्वारा तीन बोगस फर्मों से लोहा, स्टील, फैब्रिकेशन सामग्री की खरीद फ्रॉख्त कर फर्जी तरीके से एक करोड़ 21 लाख रुपए का आईटीसी हड़पा गया है। उसके बाद संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला और सतीश तिवारी के नेतृत्व में टीम को पोपाई स्थित फर्म पर पहुंची जहां 43 लाख रुपए जमा कराए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























