
👁 58 views Views
आने वाले कुछ दिनों तक हापुड़ में बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिन में धूप और रात में हल्की ठंड देखने को मिल रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज होगी। हालांकि इस दौरान लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।
हापुड़ का तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी तो रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों तक जनपद में बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।























