
गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के मामले में महिला चिकित्सक के बयान दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के निजी अस्पताल में गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के मामले में महिला चिकित्सक ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर टीम के सदस्यों के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए हैं। महिला के बयानों के आधार पर रिपोर्ट बनाई गई है जो शीर्ष अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
आपको बता दें कि 5 दिन पहले गांव बछलौता के रहने वाले रोहित की पत्नी प्राची के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे और मामले में अधिकारियों से शिकायत की थी। फिलहाल सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी जिसके समक्ष महिला चिकित्सक ने बयान दर्ज कराए हैं।
द रेमंड शॉप आपके लिए लेकर आए हैं शर्टिंग की खास रेंज, ₹300 प्रति मीटर से शुरू: 9149331926






















