
👁 25 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिमरावली क्षेत्र के गांव वैठ में स्थित मध्य गंग नहर में मगरमच्छ का बच्चा निकलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ा और गंगा में छोड़ा। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। जब एक मगरमच्छ का बच्चा गांव वैट में मध्य गंगा नहर में देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























