
👁 46 views Views
किसानों ने मांगा समस्याओं का हाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (मंढ़ार) ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं का निदान की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष मनोज तेवतिया अन्य किसानों ने शुक्रवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांग है कि आवारा पशुओं, कुत्तों व बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाई जाए। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। गांव भावा भूढ़िया में पशु चिकित्सालय का भवन निर्माण कराया जाए। पशुपालक किसानों के पशुओं का टीकाकरण कराया जाए आदि। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक मोनिका सिंह को दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























