
आनंदा डेयरी के सिक्योरिटी एडमिन से 25 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में छह नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने आनंदा डेयरी के सिक्योरिटी एडमिन से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में छह नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने खैरपुर खैराबाद पिलखुवा में स्थित आनंदा डेयरी लिमिटेड के सिक्योरिटी एडमिन सुशांत पांडे पुत्र रवि शंकर पांडे की तहरीर पर नीरज पुत्र सरेकचंद निवासी नई गोविंदपुरी कंकरखेड़ा मेरठ, अंशु मित्तल पुत्र ऐके मित्तल निवासी कंकर खेड़ा मेरठ, आदेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी गांव सरूरपुर खुर्द मेरठ, उदयवीर सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी ड्रीम सिटी कॉलोनी मेरठ सिविल लाइंस, दीपांशु पुत्र रघुनंदन प्रसाद निवासी जसु मोहल्ला कंकरखेड़ा मेरठ, अमित कुमार निवासी मंगलपुरी, कंकर खेड़ा मेरठ और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित का कहना है कि 13 अप्रैल को वह आनंदा डेरी के प्लांट खैरपुर खैराबाद पर मौजूद था। तभी उसे एक पत्र दीपांशु गोयल की ओर से प्राप्त हुआ जिसे खोलने पर उसके होश उड़ गए। पत्र में 25 लाख रुपए की मांग की गई थी और साथ ही लिखा था कि अगर रंगदारी नहीं दी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद पीड़ित के होश उड़ गए। 19 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे वह देहपा शिव मंदिर जा रहा था। जैसे यह फगौता रोड से मंदिर के लिए चला तो प्रार्थी के पीछे दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उसे रोक कर कान पर कट्टा लगा दिया और कहने लगे कि वह नीरज के गैंग के आदमी हैं। बदमाशों ने कहा कि तूने अभी तक 25 लाख रुपए की रंगदारी नहीं पहुंचाई है। आज तेरा काम खत्म कर देते हैं और प्रार्थी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस दौरान पीड़ित बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों को आता देख आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। उसके बाद पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























