
👁 35 views Views
शिमला मिर्च में भारी मंदी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में शिमला मिर्च के भावों में भारी गिरावट देखी गई। थोक में शिमला मिर्च 8 रुपए प्रति किलो बिकी। शिमला मिर्च का मंडी में आ रहा पैक 20 किलो का है। पूरा पैक लेने पर 8 रुपए किलों।
शिमला मिर्च के भावों में गिरावट का मुख्य कारण उत्पादन मंडियों व स्थानीय किसान की भारी आवकें है। हापुड़ क्षेत्र में शिमला मिर्च की बड़े पैमाने पर बुआई हो रही है।
हापुड़ मंडी में शुक्रवार को शिमला मिर्च की भारी आवकें हुई और 8 रुपए प्रति किलो बिकने के बाद भी भारी मात्रा में शिमला मिर्च बिना बिके रह गई।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























