
हापुड़: वार्ड 37 के लोगों ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 37 कृष्णा नगर ,शक्ति नगर के नागरिकों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के विरुद्ध सड़क निर्माण के लिए छोड़े गए ठेकेदार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। कृष्णा नगर निवासी प्रोफेसर डॉ वंदना वशिष्ठ का कहना है कि सड़क निर्माण और पानी की निकासी की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा सही न करके अनौपचारिक रूप से की गई है।
भगवानपुरी, इंद्रलोक कॉलोनी का पानी भी शक्ति नगर की नालियों में डाला जा रहा है। जिसके कारण शक्ति नगर में आए दिन जल भराव होता है इस जल भराव के विरुद्ध यहां के निवासियों द्वारा अनेकों बार नगर पालिका परिषद को अवगत भी कराया गया था लेकिन आज तक नगर पालिका प्रशासन शक्ति नगर के निवासियों की समस्या पर कोई अमल नहीं कर रहा है जिसके कारण डॉक्टर वंदना वशिष्ठ के नेतृत्व में कृष्ण नगर शक्ति नगर के निवासियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका को चेतावनी देते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर नगर पालिका परिसर द्वारा सबसे पहले सीवरेज की व्यवस्था इन मोहल्ले में नहीं की गई तो हम नगर पालिका के विरुद्ध आंदोलन चलाएंगे। नगर पालिका परिसर वार्ड नंबर 37 के पानी की निकासी के संबंध में नगर पालिका ने आज तक यहां के निवासियों से पानी की निकासी कहां से होकर जाएगी। किसी से कोई वार्ता नहीं की और हवा में टेंडर पास कर दिया। टेंडर में शक्ति नगर और कृष्णा नगर वासियों के मकान डूबने की नौबत आ जाएगी। मोहल्ला वासियों द्वारा यह कहा गया कि भगवानपुरी व इंद्रलोक का पानी भगवानपुरी के नाले में भेजा जाए। इस अवसर पर अशोक शर्मा रमेश शर्मा ,हितेश, राजवीर ,अनीता ,जगवती, ओमवती, रेखा ,मनोज ,सर विस्टा, जयकरण सिंह, निरंजन ,उर्मिला योगेंद्र ,सुशीला देवी, प्रदीप, मनीष जगदीप आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























