
राशिद हत्याकांड: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित रामपुर रोड पर तीन लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को घेर कर चाकू घोंप कर हत्या कर दी जिससे इलाके में सनसनी मच गई। हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक राशिद के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड पर स्थित मोहल्ला अलीपुर निवासी राशिद पुत्र इलियास की गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश के कारण राशिद, सुलेमान व सुफियान पुत्रगण रफीक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में राशिद पुत्र इलियास को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने राशिद और सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























