
गाली देने का विरोध करने पर युवक की तलवार से वार कर की हत्या
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात गाली गलौज का विरोध करने पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शराब के नशे में आरोपी ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में युवक को गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम छा गया। गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की रात का है जब गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में धीरज पुत्र नयन सिंह शराब के नशे में 22 वर्षीय ऋतिक पुत्र जोगिंदर के घर के बाहर गाली गलौज करने लगा। जब ऋतिक ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने शराब के नशे में ऋतिक पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गढ़ के नोबेल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां आनंद अस्पताल में उपचार के दौरान ऋतिक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























